News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. एग्री बुलेटिन
  3. किसानों के लिए जरूरी खबरें: इस हफ्ते के बड़े फैसले और बड़े आंदोलन
एग्री बुलेटिन

किसानों के लिए जरूरी खबरें: इस हफ्ते के बड़े फैसले और बड़े आंदोलन

केंद्र सरकार ने पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है और यूरिया को लेकर नई नीति को मंजूरी दी है। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने विरासत में मिली कृषि योग्य जमीन की बिक्री पर अहम फैसला सुनाया है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·19 Jul 2026

खेती किसानी

खेती किसानी

अगर आप किसान हैं या कृषि क्षेत्र से जुड़े हैं, तो इस हफ्ते लिए गए दो बड़े फैसलों के बारे में जरूर जानिए। इनका सीधा असर खेती और किसानों पर पड़ सकता है। पहला फैसला केंद्र सरकार ने लिया है, जबकि दूसरा अहम फैसला सुप्रीम कोर्ट से आया है।

सरकार ने खेतों में खरपतवार नियंत्रण के लिए इस्तेमाल होने वाले खतरनाक रसायन पैराक्वाट डाइक्लोराइड पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। वहीं, यूरिया को लेकर नरेंद्र मोदी कैबिनेट ने नई नीति को मंजूरी दी है, जिससे किसानों को कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

उधर, खेती-किसानी से जुड़ा एक बड़ा फैसला सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया है। सर्वोच्च अदालत ने विरासत में मिली कृषि योग्य जमीन की बिक्री को लेकर अहम टिप्पणी और फैसला दिया है।

इसके अलावा, मध्य प्रदेश में देश की पहली केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के विरोध में आदिवासियों का आंदोलन जारी है, जबकि गुजरात में कृषि भूमि के ऊपर बिजली की हाई-टेंशन लाइनें बिछाने के विरोध में किसानों ने अडानी समूह की कंपनियों के खिलाफ आंदोलन तेज कर दिया है।

इसके साथ ही आपको खेती-किसानी से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण खबरें, आपके शहर के मौसम का हाल और कृषि मंडियों का ताजा बाजार अपडेट भी जानिए।

वीडियो देखिए-

News Potli.
Clip & Share
“

— किसानों के लिए जरूरी खबरें: इस हफ्ते के बड़े फैसले और बड़े आंदोलन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
NewsPotli agri bulletin खेती-किसानी
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

Agribulletin
एग्री बुलेटिन

आलू किसानों को राहत से लेकर यूरिया की कीमत तक, इस हफ्ते की 6 बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में किसानों से जुड़ी कई अहम खबरें शामिल हैं। इसमें आलू किसानों को कोल्ड स्टोरेज शुल्क में राहत, यूरिया की कीमत, एथेनॉल उत्पादन, गन्ने में प्लासी बोरर का खतरा, मौसम का हाल और मक्का, गेहूं व तुअर के ताजा बाजार भाव की जानकारी मिलेगी।

News Potli·16 Aug 2026
Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें
एग्री बुलेटिन

Agribulletin: नकली बीज-खाद से लेकर सोयाबीन रिसर्च और एथेनॉल नीति तक, जानिए खेती की बड़ी खबरें

इस हफ्ते के Agribulletin में खेती-किसानी से जुड़ी कई अहम खबरों पर नजर डालेंगे। नकली बीज-खाद की शिकायत की हेल्पलाइन से लेकर Draft Seeds Bill 2025, भारत-अमेरिका की सोयाबीन रिसर्च, अरहर के T2T जीनोम और एथेनॉल नीति के अपडेट जानेंगे। साथ ही अलग-अलग राज्यों की किसान योजनाओं, मंडी भाव, फसल उत्पादन और मॉनसून की ताजा स्थिति की पूरी जानकारी मिलेगी।

Pooja Rai·09 Aug 2026
Agribulletin
एग्री बुलेटिन

MSP घोटाले से PM-Kisan तक, इस हफ्ते की 5 बड़ी कृषि खबरें Agri Bulletin में देखिए

इस हफ्ते के Agribulletin में कृषि जगत की बड़ी खबरें देखिए

Pooja Rai·02 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs