News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. कमाई की बात
  3. आखिर क्यों कहा जाता है हरियाणा के इस किसान को 'नर्सरी का बादशाह'?
कमाई की बात

आखिर क्यों कहा जाता है हरियाणा के इस किसान को 'नर्सरी का बादशाह'?

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के किसान हरबीर सिंह आज 'नर्सरी के बादशाह' के नाम से जाने जाते हैं। आज उनकी 17 एकड़ में फैली नर्सरी में हर साल 10 करोड़ पौधे तैयार होते हैं, जो कई राज्यों और विदेशों तक भेजे जाते हैं। आधुनिक तकनीक, कम पानी में गुणवत्तापूर्ण पौधे तैयार करने की विधि और रोजगार सृजन के कारण उनकी नर्सरी किसानों और कृषि वैज्ञानिकों के लिए भी प्रेरणा बन चुकी है।

Pooja Rai

Pooja Rai·24 Jul 2026· 4 min read

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के डालडू गांव के रहने वाले किसान हरबीर सिंह आज पूरे देश में 'नर्सरी के बादशाह' के नाम से जाने जाते हैं।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के डालडू गांव के रहने वाले किसान हरबीर सिंह आज पूरे देश में 'नर्सरी के बादशाह' के नाम से जाने जाते हैं।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के डालडू गांव के रहने वाले किसान हरबीर सिंह आज पूरे देश में 'नर्सरी के बादशाह' के नाम से जाने जाते हैं। लेकिन इस पहचान तक पहुंचने का उनका सफर बिल्कुल आसान नहीं था। एक समय ऐसा भी था जब उन्हें एक बड़ी कंपनी के फार्म में घुसने तक नहीं दिया गया। उसी घटना ने उनकी जिंदगी बदल दी और आज उनकी नर्सरी देश ही नहीं, विदेशों तक अपनी पहचान बना चुकी है।

एक ठोकर ने बदल दी जिंदगी

साल 2000 के आसपास हरबीर सिंह सब्जियों की खेती कर रहे थे। अच्छी गुणवत्ता की नर्सरी खरीदने के लिए वे पंजाब में एक बड़ी कंपनी के फार्म पहुंचे, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं मिली।

हरबीर सिंह कहते हैं, "जब मुझे नर्सरी देखने तक नहीं दी गई, तभी मैंने तय कर लिया कि अब मैं इससे भी बड़ी नर्सरी बनाऊंगा।"

आज वे बताते हैं कि जिस फार्म में उन्हें प्रवेश नहीं मिला था, वह अब बंद हो चुका है, जबकि उनकी नर्सरी देखने देश-विदेश से किसान, वैज्ञानिक और छात्र आते हैं।

2 एकड़ से शुरू हुआ सफर, आज 17 एकड़ में नर्सरी

हरबीर सिंह ने खेती की शुरुआत वर्ष 1995 में धान और गेहूं से की थी। बाद में उन्होंने सब्जियों की खेती शुरू की और अपनी जरूरत के लिए नर्सरी तैयार करने लगे।

शुरुआत सिर्फ 2 एकड़ से हुई थी। लगातार मेहनत, नए प्रयोग और आधुनिक तकनीक अपनाने की बदौलत आज उनकी नर्सरी 17 एकड़ में फैल चुकी है।

हर साल तैयार करते हैं 10 करोड़ पौधे

आज हरबीर सिंह की नर्सरी में हर साल करीब 10 करोड़ पौधे तैयार किए जाते हैं। यहां तैयार पौधे हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भेजे जाते हैं। इसके अलावा उनकी नर्सरी से पौधे विदेशों तक भी निर्यात किए जाते हैं।

कम पानी में बेहतर नर्सरी तैयार करने की तकनीक

हरबीर सिंह ने नर्सरी तैयार करने की अपनी अलग तकनीक विकसित की है। वे विशेष मिट्टी के मिश्रण, बेड सिस्टम और आधुनिक सिंचाई तकनीक की मदद से कम पानी में अच्छी गुणवत्ता के पौधे तैयार करते हैं।

उनकी नर्सरी में माइक्रो स्प्रिंकलर, रेन पाइप, पॉलीथीन और PPNW कवर के साथ विशेष जर्मिनेशन चैंबर का इस्तेमाल किया जाता है। उनका दावा है कि पिछले 16 वर्षों में उनकी नर्सरी का कोई पौधा बड़ी बीमारी से प्रभावित नहीं हुआ।

हरबीर सिंह की तकनीक सिर्फ किसानों तक सीमित नहीं रही। फरवरी 2023 में उन्हें नीदरलैंड्स के वर्ल्ड हॉर्टिकल्चर सेंटर में कम पानी में नर्सरी तैयार करने की अपनी तकनीक प्रस्तुत करने का मौका मिला।

वे जर्मनी और इटली जैसे देशों में भी आधुनिक नर्सरी प्रबंधन पर अपने अनुभव साझा कर चुके हैं।

वैज्ञानिकों और छात्रों के लिए बना सीखने का केंद्र

आज हरबीर सिंह की नर्सरी किसानों के साथ-साथ कृषि वैज्ञानिकों और शोधार्थियों के लिए भी सीखने का केंद्र बन गई है। कई छात्रों ने यहां से शोध कार्य किया है और देश-विदेश के विशेषज्ञ उनकी तकनीक को समझने आते हैं।

150 लोगों को मिला रोजगार

हरबीर सिंह ने सिर्फ अपना कारोबार ही नहीं बढ़ाया, बल्कि रोजगार भी पैदा किया। उनकी नर्सरी में आज करीब 150 लोग काम करते हैं, जिनमें 100 से अधिक महिलाएं शामिल हैं।

क्यों कहा जाता है 'नर्सरी का बादशाह'?

17 एकड़ में फैली आधुनिक नर्सरी, हर साल 10 करोड़ पौधों का उत्पादन, देश-विदेश तक पहुंच, नई तकनीकों का विकास और सैकड़ों लोगों को रोजगार देने की वजह से आज हरबीर सिंह को 'नर्सरी का बादशाह' कहा जाता है। उनकी कहानी बताती है कि अगर सीखने और आगे बढ़ने का जज्बा हो, तो एक ठोकर भी बड़ी सफलता की शुरुआत बन सकती है।

देखिए वीडियो -

News Potli.
Clip & Share
“

— आखिर क्यों कहा जाता है हरियाणा के इस किसान को 'नर्सरी का बादशाह'?

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newsHarbir Singhharyana newskheti kisanikurukshetraNews Potliplant nurseryखेती किसानी
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री
कमाई की बात

छोटे किसानों तक पहुंचे आधुनिक तकनीक, युवाओं को मिले रोजगार: Escorts Kubota प्रोजेक्ट की शुरुआत पर बोले कृषि मंत्री

शिवराज सिंह चौहान ने गांव के युवाओं को भी इस विकास से जोड़ने की बात कही। उन्होंने कहा कि कंपनियां युवाओं को ट्रेनिंग, रोजगार और अपना कारोबार शुरू करने के अवसर दें, ताकि गांव का युवा सिर्फ नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला भी बन सके।

Pooja Rai·20 Aug 2026
 नई दिल्ली में आयोजित यूपी-जापान इन्वेस्टमेंट मीट-2026 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में Escorts Kubota और स्पार्क मिंडा की परियोजनाओं का वर्चुअल भूमिपूजन किया गया।
कमाई की बात

जेवर में Kubota के नए प्लांट का शिलान्यास, ₹4,500 करोड़ का निवेश और 4,000 लोगों को रोजगार

कंपनी इस परियोजना में दो चरणों में करीब 4,500 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। यहां ट्रैक्टर, कृषि मशीनरी, निर्माण उपकरण और इनसे जुड़े उत्पादों का निर्माण किया जाएगा। कंपनी के मुताबिक, इस परियोजना से प्रदेश में करीब 4,000 लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

Pooja Rai·19 Aug 2026
हाइड्रोपोनिक खेती
कमाई की बात

बिना मिट्टी की खेती से हो रही लाखों की कमाई, जानिए हाइड्रोपोनिक फार्म का अनोखा मॉडल

क्या बिना मिट्टी की खेती से अच्छी कमाई हो सकती है? महाराष्ट्र के नासिक के एक किसान ने हाइड्रोपोनिक खेती, एग्री-टूरिज्म और फार्म-टू-टेबल मॉडल को अपनाकर इसका जवाब दिया है। जानिए कैसे आधुनिक तकनीक से उन्होंने खेती को सफल कारोबार में बदला।

Pooja Rai·04 Aug 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs