News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशुपालन
  3. IVF तकनीक से तैयार हुआ बद्री गाय का बछड़ा, देशी नस्ल को बचाने की कोशिश
पशुपालन

IVF तकनीक से तैयार हुआ बद्री गाय का बछड़ा, देशी नस्ल को बचाने की कोशिश

वैज्ञानिक अब ज्यादा दूध देने वाली अच्छी बद्री गायों की क्लोनिंग पर भी काम कर रहे हैं। आगे IVF और क्लोनिंग से तैयार Embryo को अलग-अलग सरोगेट गायों में ट्रांसफर करने की योजना है।

News Potli

News Potli·News Potli Desk·12 Sep 2026

IVF तकनीक से तैयार हुआ बद्री गाय का बछड़ा, देशी नस्ल को बचाने की कोशिश

उत्तराखंड की प्रसिद्ध बद्री गाय की नस्ल को बचाने और उसकी संख्या बढ़ाने की दिशा में वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता मिली है। ICAR के करनाल स्थित National Dairy Research Institute (NDRI) और पंतनगर स्थित G.B. Pant University of Agriculture and Technology के वैज्ञानिकों ने IVF तकनीक से एक स्वस्थ मादा बद्री बछड़ा तैयार किया है।

यह बछड़ा 11 सितंबर को एक Academic Dairy Farm में पैदा हुआ। वैज्ञानिकों ने बद्री गाय से अंडाणु लेकर लैब में बद्री नस्ल के सांड के वीर्य से उसे Fertilize किया। इसके बाद तैयार Embryo को साहीवाल गाय के गर्भ में ट्रांसफर किया गया। साहीवाल गाय ने इस प्रक्रिया में Surrogate Mother की भूमिका निभाई।

वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले 5-7 दिनों में एक और Surrogate गाय से बद्री नस्ल का दूसरा बछड़ा पैदा होने की उम्मीद है।

दरअसल, बद्री गाय उत्तराखंड की देशी नस्ल है। यह पहाड़ी इलाकों के मौसम और परिस्थितियों के अनुकूल होती है और इसे उत्तराखंड का राजकीय पशु भी घोषित किया गया है। लेकिन देश की कई देशी पशु नस्लों की तरह बद्री गाय की संख्या भी Cross-breeding और घटते पशुधन के कारण प्रभावित हुई है।

इसी को देखते हुए वैज्ञानिक OPU-IVF यानी Ovum Pick-Up और In Vitro Fertilization तकनीक की मदद से अच्छी नस्ल की बद्री गायों की संख्या तेजी से बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। इस Project की शुरुआत 2023 में हुई थी और इसे Uttarakhand Biotechnology Council से फंडिंग मिली है।

वैज्ञानिक अब ज्यादा दूध देने वाली अच्छी बद्री गायों की क्लोनिंग पर भी काम कर रहे हैं। आगे IVF और क्लोनिंग से तैयार Embryo को अलग-अलग सरोगेट गायों में ट्रांसफर करने की योजना है।

वैज्ञानिकों ने बद्री गायों से अल्ट्रासाउंड की मदद से अंडाणु निकाले। इसके बाद उन्हें Badri Bull के Semen से लैब में फर्टिलाइज किया गया और तैयार Embryo को सरोगेट गायों में ट्रांसफर किया गया।

वैज्ञानिकों का मानना है कि OPU-IVF जैसी आधुनिक Reproductive Technology से अच्छी नस्ल की मादा गायों की संख्या कम समय में बढ़ाई जा सकती है। इससे बद्री जैसी देशी नस्लों को बचाने और उनके Breed Improvement में मदद मिल सकती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— IVF तकनीक से तैयार हुआ बद्री गाय का बछड़ा, देशी नस्ल को बचाने की कोशिश

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
IVF technology
News Potli

About the Author

News Potli

News Potli Desk

Related Coverage

और पढ़ें

बैलों को आश्रम में रखने को मजबूर किसान
पशुपालन

कम बारिश के कारण किसानों की बढ़ी परेशानी, बैलों को आश्रम में रखने को मजबूर किसान

किसानों का कहना है कि बैल उनके लिए केवल पशु नहीं, बल्कि खेती में वर्षों से साथ निभाने वाले साथी रहे हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में चारे, पानी और रखरखाव का बढ़ता खर्च वहन करना कठिन हो गया है।

News Potli·07 Oct 2026
नंदिनी दूध पर बड़ा फैसला, ₹8 तक बढ़ सकती है कीमत
पशुपालन

नंदिनी दूध पर बड़ा फैसला, ₹8 तक बढ़ सकती है कीमत

दूध उत्पादक संघों ने पहले 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की मांग की थी। उनका कहना है कि पशु चारा, दवाइयों, परिवहन और पैकेजिंग का खर्च बढ़ने से दूध उत्पादन की लागत बढ़ गई है। सूखे के कारण चारे की कमी ने डेयरी किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।

Pooja Rai·07 Oct 2026
टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित
पशुपालन

टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित

ICAR-CMFRI के मुताबिक, मछली को खाने से पहले उसकी सफाई और अंदरूनी हिस्से को ठीक से निकालना जरूरी है। मछली को अच्छी तरह साफ करने के बाद उसे सही तरीके से पकाना भी उतना ही जरूरी है।

News Potli·28 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs