News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. रांची में 'जलवायु अखड़ा' का समापन, राज्यपाल बोले- जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मिलकर करना होगा काम
खेती किसानी

रांची में 'जलवायु अखड़ा' का समापन, राज्यपाल बोले- जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मिलकर करना होगा काम

रांची में आयोजित दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा' कार्यक्रम का समापन हो गया। समापन समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के 'भारत पंचामृत मिशन' और नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Jul 2026

झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में आयोजित दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा' कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया।

झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में आयोजित दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा' कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया।

झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में आयोजित दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा' कार्यक्रम का गुरुवार को समापन हो गया। इस कार्यक्रम में राज्यभर से 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। दो दिनों तक जलवायु परिवर्तन, पर्यावरण संरक्षण, न्यायसंगत बदलाव (जस्ट ट्रांजिशन), खेती, आजीविका और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।

राज्यपाल ने नवीकरणीय ऊर्जा पर दिया जोर

समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन की चुनौती से निपटने के लिए सभी को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के 'भारत पंचामृत मिशन' और नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) को बढ़ावा देने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी पूरा होगा, जब विकास के साथ पर्यावरण का भी संरक्षण किया जाए। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कार्यक्रम में निकले सुझावों और समाधानों को जमीन पर लागू किया जाएगा।

जल, जंगल और जमीन बचाने की जरूरत

कार्यक्रम में विधायक सरजू राय ने कहा कि झारखंड में जल, जंगल और जमीन पर लगातार दबाव बढ़ रहा है। इन प्राकृतिक संसाधनों को बचाने के लिए सरकार, सामाजिक संगठनों और स्थानीय लोगों को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए मजबूत नीतियां और जमीनी स्तर पर प्रयास जरूरी हैं।

43 संगठनों का नेटवर्क कर रहा है काम

सारथी नेटवर्क के मुन्ना झा ने बताया कि यह नेटवर्क झारखंड के 43 सामाजिक संगठनों को साथ लेकर काम कर रहा है। खासकर कोयला प्रभावित इलाकों में जलवायु परिवर्तन और न्यायसंगत बदलाव से जुड़े मुद्दों पर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में ASAR संस्था की सीईओ विनुता गोपाल ने राज्यपाल का स्वागत किया। इस दौरान पर्यावरण और सामाजिक क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले सारथी नेटवर्क के 43 प्रतिनिधियों को राज्यपाल ने सम्मानित भी किया।

कई लोगों ने निभाई अहम भूमिका

इस दो दिवसीय कार्यक्रम को सफल बनाने में सारथी नेटवर्क के कई सदस्यों और सहयोगी संगठनों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजन में जलवायु परिवर्तन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर समाधान और भविष्य की रणनीतियों पर भी विचार किया गया।
न्यूज़ पोटली की टीम दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा' कार्यक्रम के दौरान पूरे समय मौके पर मौजूद रही। इस कार्यक्रम में हुई हर अहम चर्चा, विशेषज्ञों की राय, महत्वपूर्ण फैसलों और जमीनी मुद्दों को हमने करीब से कवर किया। आने वाले दिनों में न्यूज़ पोटली पर आपको इस सम्मेलन से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट, खास बातचीत और सभी महत्वपूर्ण अपडेट देखने को मिलेंगे।

News Potli.
Clip & Share
“

— रांची में 'जलवायु अखड़ा' का समापन, राज्यपाल बोले- जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए मिलकर करना होगा काम

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Jalvayu AkhraClimate ChangeJharkhand Newsसंतोष कुमार गंगवारNewsPotli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs