News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. खेती किसानी
  3. "जलवायु परिवर्तन जैसी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए छोटे-छोटे लेकिन लगातार प्रयास जरूरी हैं": कल्पना सोरेन
खेती किसानी

"जलवायु परिवर्तन जैसी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए छोटे-छोटे लेकिन लगातार प्रयास जरूरी हैं": कल्पना सोरेन

रांची में आयोजित दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा' कार्यक्रम में विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए छोटे-छोटे लेकिन लगातार प्रयास जरूरी हैं। सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, जस्ट ट्रांजिशन, खेती, आजीविका और स्थानीय समाधान जैसे मुद्दों पर विशेषज्ञों और विभिन्न संगठनों ने चर्चा की।

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Jul 2026

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासी समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति से जुड़े जीवन मूल्यों को अपनाकर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का बेहतर समाधान निकाला जा सकता है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासी समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति से जुड़े जीवन मूल्यों को अपनाकर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का बेहतर समाधान निकाला जा सकता है।

रांची। झारखंड की राजधानी रांची के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में आयोजित दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा' कार्यक्रम का उद्घाटन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी बड़ी चुनौती का सामना छोटे-छोटे लेकिन लगातार किए जाने वाले प्रयासों से ही किया जा सकता है।

कल्पना सोरेन ने कहा कि झारखंड के आदिवासी और मूलवासी समुदायों के पारंपरिक ज्ञान और प्रकृति से जुड़े जीवन मूल्यों को अपनाकर जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का बेहतर समाधान निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सरकार, समाज, वैज्ञानिकों, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदायों को मिलकर काम करना होगा।

यह दो दिवसीय कार्यक्रम सारथी नेटवर्क और झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। इसमें राज्यभर से 400 से अधिक प्रतिभागी शामिल हुए हैं। सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन, न्यायसंगत बदलाव (जस्ट ट्रांजिशन), टिकाऊ आजीविका, कृषि, जैव विविधता, वन अधिकार और स्थानीय समाधान जैसे विषयों पर चर्चा की जा रही है।

सारथी नेटवर्क के संस्थापक सदस्य जॉन्सन टोप्पो ने कहा कि झारखंड में जलवायु परिवर्तन का असर केवल मौसम या ऊर्जा क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खेती, जंगल, आजीविका और ग्रामीण जीवन से भी जुड़ा हुआ है। इसलिए इन सभी पहलुओं को साथ लेकर समाधान तलाशने की जरूरत है।

कार्यक्रम में असर की सीईओ वीनूता गोपाल ने कहा कि जस्ट ट्रांजिशन का उद्देश्य केवल कोयले से हरित ऊर्जा की ओर बढ़ना नहीं, बल्कि किसानों, महिलाओं, मजदूरों और आदिवासी समुदायों के लिए नए रोजगार और बेहतर अवसर तैयार करना भी है।

दो दिनों तक चलने वाले इस सम्मेलन में दामोदर नदी, जैव विविधता, स्थानीय अर्थव्यवस्था, पंचायतों की भूमिका, जलवायु न्याय और स्वच्छ ऊर्जा जैसे कई अहम विषयों पर विशेषज्ञ, शोधकर्ता, सामाजिक संगठन और समुदाय के प्रतिनिधि अपने विचार साझा कर रहे हैं।

News Potli.
Clip & Share
“

— "जलवायु परिवर्तन जैसी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए छोटे-छोटे लेकिन लगातार प्रयास जरूरी हैं": कल्पना सोरेन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Jharkhand RanchiNewsPotli Kalpana Murmu SorenJalvayu Akhra 2026Jharkhand Just Transition NetworkClimate Change
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर
खेती किसानी

वृक्षारोपण महा अभियान 2026: उद्यान विभाग रोपेगा 1.5 करोड़ पौधे, एग्रोफॉरेस्ट्री पर जोर

यूपी के हर कोल्ड स्टोरेज में न्यूनतम 1000 पौधों का रोपण कराना अनिवार्य, हर पौधे की होगी जिओ टैगिंग

Arvind Shukla·
खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage
खेती किसानी

खेतों को जलभराव से छुट्टी: देखिए खेतों में कैसे काम करता है Sub Surface Drainage

जलभराव से हर साल किसानों की लाखों रुपए की फ़सल बर्बाद हो जाती है। अगर किसान अपने खेतों में perforated drainage system लगवा दें तो न सिर्फ फसलों को जलभराव से बचाया जा सकता है बल्कि जमीन जमा नुकसान करने वाले साल्ट को भी बाहर निकाला जा सकता है. देखिए कैसे काम करता है ये सिस्टम।

Arvind Shukla·
किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस
खेती किसानी

किसानों के विरोध के आगे झुकी सरकार, गन्ना नियंत्रण आदेश का ड्राफ्ट वापस

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों, खांडसारी और गुड़ उद्योग से जुड़े लोगों ने इसके कई प्रावधानों का विरोध किया था।

News Potli·
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs