News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  3. केन-बेतवा आंदोलन में बड़ा घटनाक्रम, अमित भटनागर ने 18 दिन बाद खत्म किया अनशन
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

केन-बेतवा आंदोलन में बड़ा घटनाक्रम, अमित भटनागर ने 18 दिन बाद खत्म किया अनशन

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर 18 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उन्होंने मां के आग्रह पर नारियल पानी पीकर उपवास तोड़ा।

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Jul 2026

सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने खत्म किया अपना अनशन

सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने खत्म किया अपना अनशन

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना और अन्य सिंचाई योजनाओं से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग को लेकर 18 दिनों से अनशन कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता अमित भटनागर ने अपना अनशन खत्म कर दिया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद अपने गृह नगर बिजावर पहुंचने पर उन्होंने मां के आग्रह पर नारियल पानी पीकर उपवास तोड़ा।

यह आंदोलन 3 जुलाई को शुरू हुआ था। प्रदर्शनकारी केन-बेतवा लिंक परियोजना और अन्य सिंचाई योजनाओं से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, मुआवजा वितरण और कानूनी अधिकारों से जुड़े मामलों में कथित अनियमितताओं की जांच की मांग कर रहे थे।

ये भी पढ़ें- 'जल, जंगल और जमीन के ल‍िए आद‍िवास‍ियों की लड़ाई जारी रहेगी'

19 जुलाई को बराना नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए कुपी गांव स्थित धरना स्थल खाली करा दिया था। इसके बाद अमित भटनागर को पहले बिजावर सिविल अस्पताल और फिर जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य में सुधार होने पर उन्हें घर भेज दिया गया।

समाचार एजेंसी PTI के मुताबिकअमित भटनागर ने कहा कि उनका आंदोलन किसी व्यक्ति, राजनीतिक दल या सरकार के खिलाफ नहीं है। उन्होंने प्रशासन द्वारा नए सिरे से सर्वे कराने और संयुक्त जांच दल (Joint Investigation Team) गठित करने के फैसले का स्वागत किया। उनका कहना है कि यदि जांच निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से होती है, तो यह आंदोलन की बड़ी उपलब्धि होगी।

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना क्या है और आदिवासी इसका विरोध क्यों कर रहे हैं? इसकी पूरी ग्राउंड रिपोर्ट यहां पढ़ें-

News Potli.
Clip & Share
“

— केन-बेतवा आंदोलन में बड़ा घटनाक्रम, अमित भटनागर ने 18 दिन बाद खत्म किया अनशन

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

यह तस्वीर बिहार के पश्चिमी चंपारण के एक गांव की है, जो पूरी तरह से बाढ़ में डूबा हुआ है।
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

बिहार बाढ़: तीन महीने से पानी में घिरे गांवों की स्थिति कैसी है?

पश्चिमी चंपारण (बिहार) बाढ़ ने इस बार बिहार में भीषण तबाही मचाई है। ये ग्राउंड रिपोर्ट बिहार में पश्चिमी चंपारण के उन गांवों से हैं जहां तीन-तीन बार बाढ़ आई है पूरा इलाका सवा तीन महीन से पानी से घिरा है।

News Potli·05 Oct 2026
चूल्हा-चौका से खेती और कारोबार तक, अकोला की महिलाओं ने ऐसे बदली अपनी पहचान
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

चूल्हा-चौका से खेती और कारोबार तक, अकोला की महिलाओं ने ऐसे बदली अपनी पहचान

महाराष्ट्र में अकोला जिले के राजंदा और पिलकवाड़ी गांव महिलाओं को कुछ साल पहले तक सिर्फ चूल्हा-चौका तक सीमित समझा जाता है, गांव के पुरुषों को लगता था कि, खेती महिलाओं के बस की बात नहीं हैं, लेकिन वही पुरुष आज खेती से लेकर हर बड़े फैसले में अब उनकी राय लेते हैं। महिलाएं अब खुद की कंपनी चला रही हैं।

Jalish·02 Oct 2026
कई साल तक जैव‍िक कपास की खेती करने के बाद धार के क‍िसान प्रवीण पाटीदार अब रासायन‍िक खेती की ओर लौट आए हैं। फोटो- म‍िथ‍िलेश धर दुबे
ग्राउन्ड रिपोर्ट्स

जैव‍िक कपास की खेती से क्‍यों मुंह मोड़ रहे मध्‍य प्रदेश के क‍िसान?

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, कपास उत्पादन के प्रमुख राज्यों में शामिल मध्य प्रदेश में जैविक कपास का उत्पादन पिछले कुछ वर्षों से लगातार घट रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जैविक कपास के लिए जरूरी गैर-बीटी बीजों की मांग के मुकाबले केवल 30–40% बीज उपलब्ध हैं।

Mithilesh Dhar Dubey·11 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs