News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशुपालन
  3. लंपी बीमारी से पशुओं को कैसे बचाएं? जानिए लक्षण और बचाव के तरीके
पशुपालन

लंपी बीमारी से पशुओं को कैसे बचाएं? जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

लंपी के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 4 से 14 दिन बाद दिखाई दे सकते हैं। पशु को तेज बुखार हो सकता है, जो 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा शरीर पर 2 से 5 सेंटीमीटर तक की गांठें निकल सकती हैं और गर्दन की गांठों में सूजन आ सकती है।

Pooja Rai

Pooja Rai·23 Sep 2026

लंपी बीमारी से पशुओं को कैसे बचाएं? जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

पशुओं में होने वाली लंपी बीमारी (Lumpy Skin Disease) किसानों के लिए चिंता का कारण बन सकती है। यह बीमारी खासकर गाय और दूसरे मवेशियों को प्रभावित करती है। अगर समय रहते इसके लक्षण पहचान लिए जाएं और संक्रमित पशु को अलग कर दिया जाए, तो बीमारी को फैलने से रोकने में काफी मदद मिल सकती है।

लंपी के क्या लक्षण हैं?

लंपी के लक्षण आमतौर पर संक्रमण के 4 से 14 दिन बाद दिखाई दे सकते हैं। पशु को तेज बुखार हो सकता है, जो 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इसके अलावा शरीर पर 2 से 5 सेंटीमीटर तक की गांठें निकल सकती हैं और गर्दन की गांठों में सूजन आ सकती है।

बीमार पशु की नाक बहना, आंखों में सूजन और ज्यादा आंसू आना, सुस्ती, भूख कम लगना और कमजोरी जैसे लक्षण भी दिख सकते हैं। दूध देने वाले पशुओं में दूध कम हो सकता है। गर्भवती पशुओं में गर्भपात का खतरा भी रहता है। कुछ मामलों में पैरों और शरीर के दूसरे हिस्सों में सूजन भी आ सकती है।

लंपी बीमारी कैसे फैलती है?

लंपी मुख्य रूप से खून चूसने वाले कीड़ों, जैसे मच्छर, मक्खी और किलनी के जरिए फैलती है। संक्रमित पशु को काटने के बाद जब यही कीड़े किसी स्वस्थ पशु को काटते हैं तो संक्रमण फैल सकता है।

बीमार पशु के संपर्क और उसकी आवाजाही से भी संक्रमण दूसरे पशुओं तक पहुंचने का खतरा रहता है। इसलिए बीमारी का शक होने पर पशु को तुरंत स्वस्थ पशुओं से अलग रखना जरूरी है।

पशुओं को लंपी से कैसे बचाएं?

लंपी से बचाव के लिए पशुओं की नियमित निगरानी करें और शरीर पर गांठ, बुखार या दूसरे लक्षण दिखाई देने पर पशु चिकित्सक से सलाह लें। बीमारी का शक होने पर पशु को अलग रखें।

साथ ही पशुशाला के आसपास मक्खी, मच्छर और किलनी पर नियंत्रण रखें। अपने क्षेत्र में चल रहे लंपी टीकाकरण कार्यक्रम के तहत पशुओं का टीकाकरण भी जरूर करवाएं।

समय पर लक्षण पहचानना, संक्रमित पशु को अलग रखना और कीड़ों पर नियंत्रण करना लंपी को फैलने से रोकने में अहम कदम हैं।

वीडियो देखिए-

News Potli.
Clip & Share
“

— लंपी बीमारी से पशुओं को कैसे बचाएं? जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Lumpy Skin DiseasePrevention TipsDairyAnimal Husbandary
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

बैलों को आश्रम में रखने को मजबूर किसान
पशुपालन

कम बारिश के कारण किसानों की बढ़ी परेशानी, बैलों को आश्रम में रखने को मजबूर किसान

किसानों का कहना है कि बैल उनके लिए केवल पशु नहीं, बल्कि खेती में वर्षों से साथ निभाने वाले साथी रहे हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में चारे, पानी और रखरखाव का बढ़ता खर्च वहन करना कठिन हो गया है।

News Potli·07 Oct 2026
नंदिनी दूध पर बड़ा फैसला, ₹8 तक बढ़ सकती है कीमत
पशुपालन

नंदिनी दूध पर बड़ा फैसला, ₹8 तक बढ़ सकती है कीमत

दूध उत्पादक संघों ने पहले 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की मांग की थी। उनका कहना है कि पशु चारा, दवाइयों, परिवहन और पैकेजिंग का खर्च बढ़ने से दूध उत्पादन की लागत बढ़ गई है। सूखे के कारण चारे की कमी ने डेयरी किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।

Pooja Rai·07 Oct 2026
टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित
पशुपालन

टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित

ICAR-CMFRI के मुताबिक, मछली को खाने से पहले उसकी सफाई और अंदरूनी हिस्से को ठीक से निकालना जरूरी है। मछली को अच्छी तरह साफ करने के बाद उसे सही तरीके से पकाना भी उतना ही जरूरी है।

News Potli·28 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs