News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशुपालन
  3. बिहार के मछली पालकों के लिए बड़ी खबर, सीवान में बनेगा आधुनिक फिशरीज इंफ्रास्ट्रक्चर
पशुपालन

बिहार के मछली पालकों के लिए बड़ी खबर, सीवान में बनेगा आधुनिक फिशरीज इंफ्रास्ट्रक्चर

NABARD के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत मछली पालन की यूनिट, मछली के बीज तैयार करने वाले सेंटर और हैचरी बनाए जाएंगे। इसके अलावा मछली की खरीद-बिक्री के लिए कलेक्शन और लैंडिंग सेंटर, कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड-चेन की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

Pooja Rai

Pooja Rai·26 Sep 2026

बिहार के मछली पालकों के लिए बड़ी खबर, सीवान में बनेगा आधुनिक फिशरीज इंफ्रास्ट्रक्चर

बिहार के सीवान जिले में मछली पालन को बढ़ावा देने के लिए बड़ा काम होने जा रहा है। NABARD ने बिहार सरकार को 195 करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया है। इस पैसे से जिले में मछली पालन से जुड़े जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाया जाएगा। इससे मछली पालकों को उत्पादन से लेकर बाजार तक बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें अपनी मछली का अच्छा दाम मिलने की उम्मीद है।

यह लोन Fisheries and Aquaculture Infrastructure Development Fund (FIDF) के तहत दिया गया है।

मछली पालन से जुड़े कई काम होंगे

NABARD के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट के तहत मछली पालन की यूनिट, मछली के बीज तैयार करने वाले सेंटर और हैचरी बनाए जाएंगे। इसके अलावा मछली की खरीद-बिक्री के लिए कलेक्शन और लैंडिंग सेंटर, कोल्ड स्टोरेज और कोल्ड-चेन की सुविधा भी विकसित की जाएगी।

मछली की प्रोसेसिंग और पैकेजिंग यूनिट के साथ आधुनिक मछली बाजार और बेहतर परिवहन व मार्केटिंग की व्यवस्था भी तैयार की जाएगी।

किसानों को क्या फायदा होगा?

इस परियोजना का मकसद जिले में मछली का उत्पादन बढ़ाने के साथ मछली पालकों की कमाई बढ़ाना है। बेहतर स्टोरेज और कोल्ड-चेन की सुविधा मिलने से मछली जल्दी खराब नहीं होगी और किसान इसे बेहतर बाजार तक पहुंचा सकेंगे।

इससे मछली पालकों, सहकारी समितियों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण युवाओं को भी फायदा मिलने की उम्मीद है। मछली पालन, प्रोसेसिंग, भंडारण, परिवहन और बिक्री से जुड़े कामों में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

NABARD के बिहार के मुख्य महाप्रबंधक गौतम कुमार सिंह ने कहा कि इस मदद से सीवान में आधुनिक, समावेशी और टिकाऊ मछली पालन का ढांचा तैयार करने में मदद मिलेगी।

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार के मछली पालकों के लिए बड़ी खबर, सीवान में बनेगा आधुनिक फिशरीज इंफ्रास्ट्रक्चर

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
BiharSiwanNABARDFish Farming
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

बैलों को आश्रम में रखने को मजबूर किसान
पशुपालन

कम बारिश के कारण किसानों की बढ़ी परेशानी, बैलों को आश्रम में रखने को मजबूर किसान

किसानों का कहना है कि बैल उनके लिए केवल पशु नहीं, बल्कि खेती में वर्षों से साथ निभाने वाले साथी रहे हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में चारे, पानी और रखरखाव का बढ़ता खर्च वहन करना कठिन हो गया है।

News Potli·07 Oct 2026
नंदिनी दूध पर बड़ा फैसला, ₹8 तक बढ़ सकती है कीमत
पशुपालन

नंदिनी दूध पर बड़ा फैसला, ₹8 तक बढ़ सकती है कीमत

दूध उत्पादक संघों ने पहले 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की मांग की थी। उनका कहना है कि पशु चारा, दवाइयों, परिवहन और पैकेजिंग का खर्च बढ़ने से दूध उत्पादन की लागत बढ़ गई है। सूखे के कारण चारे की कमी ने डेयरी किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।

Pooja Rai·07 Oct 2026
टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित
पशुपालन

टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित

ICAR-CMFRI के मुताबिक, मछली को खाने से पहले उसकी सफाई और अंदरूनी हिस्से को ठीक से निकालना जरूरी है। मछली को अच्छी तरह साफ करने के बाद उसे सही तरीके से पकाना भी उतना ही जरूरी है।

News Potli·28 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs