News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. यूपी में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, फिर भी कई जिलों में सूखे जैसे हालात
मौसम-बेमौसम

यूपी में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, फिर भी कई जिलों में सूखे जैसे हालात

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शामली, देवरिया, गाजियाबाद और कुशीनगर में सामान्य बारिश के मुकाबले 40% से भी कम बारिश हुई। शामली में सामान्य की सिर्फ 31.8%, देवरिया में 32%, गाजियाबाद में 36.4% और कुशीनगर में 39.6% बारिश हुई है।

Pooja Rai

Pooja Rai·28 Sep 2026

भारी बारिश से नुकसान हुई केले की फसल की यह तस्वीर यूपी के बाराबंकी की है

भारी बारिश से नुकसान हुई केले की फसल की यह तस्वीर यूपी के बाराबंकी की है

उत्तर प्रदेश में इस बार बारिश का आंकड़ा भले ही सामान्य से ऊपर हो, लेकिन पूरे प्रदेश में बारिश एक जैसी नहीं हुई। कहीं बादल जमकर बरसे तो कहीं किसान बारिश का इंतजार करते रह गए। 27 सितंबर तक यूपी में सामान्य से करीब 8% ज्यादा बारिश दर्ज हुई है, लेकिन जिलेवार तस्वीर काफी अलग है। कुछ जिलों में सामान्य से 90% से ज्यादा बारिश हुई, जबकि कुछ जिलों में 60-70% तक कमी बनी हुई है।

यूपी में कुल 7.7% ज्यादा बारिश

कृषि विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, 27 सितंबर तक प्रदेश में 797.1 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्य बारिश 739.8 मिमी होनी चाहिए थी। यानी कुल मिलाकर 7.7% ज्यादा बारिश हुई। इसके बावजूद प्रदेश के 19 जिलों में बारिश सामान्य से 20% से ज्यादा कम रही। वहीं 26 जिलों में सामान्य से 20% से ज्यादा बारिश हुई है।

कहीं 95% ज्यादा, कहीं 68% कम

जिलेवार आंकड़े बारिश की असमान तस्वीर दिखाते हैं। संभल में सामान्य से 95% ज्यादा बारिश हुई है। इसके अलावा महोबा में 91%, हमीरपुर में 86%, कानपुर नगर में 78%, बांदा में 77% और चित्रकूट में 75% ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

दूसरी ओर शामली और देवरिया में सामान्य से 68% कम बारिश हुई। गाजियाबाद में 64%, कुशीनगर में 60%, भदोही में 59% और जौनपुर में 56% कमी दर्ज की गई। यानी एक ही राज्य में कहीं पानी ज्यादा है तो कहीं खेतों को पर्याप्त नमी तक नहीं मिल पाई।

चार जिलों में 40% से भी कम सामान्य बारिश

ताजा आंकड़ों के मुताबिक, शामली, देवरिया, गाजियाबाद और कुशीनगर में सामान्य बारिश के मुकाबले 40% से भी कम बारिश हुई। शामली में सामान्य की सिर्फ 31.8%, देवरिया में 32%, गाजियाबाद में 36.4% और कुशीनगर में 39.6% बारिश हुई है।

इसके उलट संभल में जून से अब तक सामान्य बारिश का 195%, महोबा में 191.2%, हमीरपुर में 186.4%, कानपुर नगर में 178%, बांदा में 177.3% और चित्रकूट में 174.8% बारिश दर्ज की गई है।

किसानों के लिए क्यों बढ़ी चिंता?

बारिश का यह असमान बंटवारा ऐसे समय हुआ है, जब खरीफ फसलें अब पकने लगी हैं और कई जगह कटाई शुरू होने वाली है। जहां ज्यादा बारिश हुई है, वहां खेतों में पानी भरने से धान, दलहन, तिलहन और बाजरा जैसी फसलों को नुकसान का खतरा बढ़ गया है। वहीं कम बारिश वाले जिलों में मिट्टी में पर्याप्त नमी नहीं होने से फसल की पैदावार प्रभावित हो सकती है।

ज्यादा बारिश वाले इलाकों में लगातार पानी और नमी के कारण पकी फसल की कटाई और उसे सुखाना मुश्किल हो सकता है। दूसरी तरफ कम बारिश वाले क्षेत्रों में किसानों को सिंचाई पर ज्यादा निर्भर रहना पड़ रहा है।

बारिश का यह अंतर सिर्फ खरीफ तक सीमित नहीं रहेगा। ज्यादा बारिश वाले खेतों में पानी भरा रहने से रबी की बुवाई में देरी हो सकती है, जबकि कम बारिश वाले इलाकों में मिट्टी में पर्याप्त नमी न होने से किसानों को बुवाई के लिए अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ सकती है।

News Potli.
Clip & Share
“

— यूपी में सामान्य से 8% ज्यादा बारिश, फिर भी कई जिलों में सूखे जैसे हालात

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
Uttar Pradesh Weather UpdateRain deficitAgriculture newsUneven Rain
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
महाराष्ट्र में सूखे का संकट: किसानों को 6 से 8 महीने तक राहत देने की तैयारी
मौसम-बेमौसम

महाराष्ट्र में सूखे का संकट: किसानों को 6 से 8 महीने तक राहत देने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई छोटे गांवों में जलस्रोत सूख गए हैं। ऐसे इलाकों में टैंकरों के जरिए बड़े पैमाने पर पानी पहुंचाना पड़ सकता है। टैंकरों से होने वाली जलापूर्ति को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक आधारित योजना तैयार की जा रही है।

News Potli·12 Oct 2026
बीड में सूखे से 8.22 लाख किसान प्रभावित, समय पर मुआवजा देने के निर्देश
मौसम-बेमौसम

बीड में सूखे से 8.22 लाख किसान प्रभावित, समय पर मुआवजा देने के निर्देश

जिले में सूखे के कारण करीब 7.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुई हैं। 8.22 लाख से अधिक किसान इस नुकसान से प्रभावित हुए हैं।

News Potli·11 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs