News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. मौसम-बेमौसम
  3. गुजरात के जूनागढ़ समेत कई इलाकों में बाढ़, IMD ने दी चेतावनी
मौसम-बेमौसम

गुजरात के जूनागढ़ समेत कई इलाकों में बाढ़, IMD ने दी चेतावनी

भारी बारिश की वजह से गुजरात के कई इलाक़ों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं, जिससे वहाँ के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने आज गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है

Pooja Rai

Pooja Rai·25 Jul 2024· 2 min read

गुजरात के जूनागढ़ समेत कई इलाकों में बाढ़, IMD ने दी चेतावनी

गुजरात के जूनागढ़ समेत कई इलाकों में बाढ़, IMD ने दी चेतावनी

भारी बारिश की वजह से गुजरात(Gujarat) के कई इलाक़ों में बाढ़ जैसे हालात हो गये हैं, जिससे वहाँ के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग ने आज गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है। लोगों को सावधान करने के लिए यहाँ रेड अलर्ट जारी किया गया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गुजरात में बाढ़ की वजह से 24 जुलाई को आठ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, बारिश के कारण मरने वालों की संख्या 61 हो गई है। स्थिति से निपटने के लिए NDRF और SDRF की टीमों को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें -पंजाब के किसानों के लिए मौसम विभाग ने जारी की एडवाइजरी, कहा ऐसे करें फसलों की देख भाल

IMD ने कोंकण, गोवा, सौराष्ट्र और कच्छ के लिए भी भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।
मौसम विभाग ने 28 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान में, और 25 जुलाई को पंजाब, हरियाणा में इसके साथ ही 27 जुलाई तक उत्तर प्रदेश में 'भारी वर्षा' की संभावना का संकेत दिया है।

IMD के अनुसार 29 जुलाई तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बिजली गरजने के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की भी संभावना है और पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है।

इसके अलावा, IMD ने 25 जुलाई को तेलंगाना में, 26 जुलाई तक आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में और 27 जुलाई तक केरल में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— गुजरात के जूनागढ़ समेत कई इलाकों में बाढ़, IMD ने दी चेतावनी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
floodgujaratimd weatherkheti kisaniNews Potli
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

heatwave, heatwave warning, imd
मौसम-बेमौसम

मौसम व‍िभाग की चेतावनी, क‍िसान नोट कर लें ये सलाह

आने वाला सप्‍ताह क‍िसानों के ल‍िए भारी पड़ सकता है। खासकर धान बुवाई की तैयारी कर रहे क‍िसानों के ल‍िए। मौसम व‍िभाग ने क‍िसानों को महत्‍वपूर्ण सुझाव द‍िए हैं।

News Potli·
महाराष्ट्र में सूखे का संकट: किसानों को 6 से 8 महीने तक राहत देने की तैयारी
मौसम-बेमौसम

महाराष्ट्र में सूखे का संकट: किसानों को 6 से 8 महीने तक राहत देने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के कई छोटे गांवों में जलस्रोत सूख गए हैं। ऐसे इलाकों में टैंकरों के जरिए बड़े पैमाने पर पानी पहुंचाना पड़ सकता है। टैंकरों से होने वाली जलापूर्ति को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए तकनीक आधारित योजना तैयार की जा रही है।

News Potli·12 Oct 2026
बीड में सूखे से 8.22 लाख किसान प्रभावित, समय पर मुआवजा देने के निर्देश
मौसम-बेमौसम

बीड में सूखे से 8.22 लाख किसान प्रभावित, समय पर मुआवजा देने के निर्देश

जिले में सूखे के कारण करीब 7.42 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में फसलें प्रभावित हुई हैं। 8.22 लाख से अधिक किसान इस नुकसान से प्रभावित हुए हैं।

News Potli·11 Oct 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs