News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशुपालन
  3. पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025: 9 लाख तक लोन और 33% सब्सिडी का मौका
पशुपालन

पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025: 9 लाख तक लोन और 33% सब्सिडी का मौका

पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025 के तहत किसानों, युवाओं और महिलाओं को मुर्गी पालन यूनिट शुरू करने के लिए 9 लाख रुपये तक का लोन और 25–33% तक की सब्सिडी मिलेगी। लोन की अवधि 5 साल होगी और शुरुआती 6 महीने EM

Pooja Rai

Pooja Rai·13 Sep 2025· 2 min read

पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025: 9 लाख तक लोन और 33% सब्सिडी का मौका

पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025: 9 लाख तक लोन और 33% सब्सिडी का मौका

पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025 के तहत किसानों, युवाओं और महिलाओं को मुर्गी पालन यूनिट शुरू करने के लिए 9 लाख रुपये तक का लोन और 25–33% तक की सब्सिडी मिलेगी। लोन की अवधि 5 साल होगी और शुरुआती 6 महीने EMI नहीं देनी होगी। एससी-एसटी वर्ग को 33% और सामान्य वर्ग को 25% सब्सिडी दी जाएगी। आवेदन ऑनलाइन (नाबार्ड/बैंकों की वेबसाइट) या ऑफलाइन (नजदीकी बैंक शाखा) से किया जा सकता है। योजना में SBI, PNB, HDFC, ICICI जैसे कई बैंक शामिल हैं।

अगर आप गांव में रहकर कम खर्च में अच्छा मुनाफा कमाना चाहते हैं, तो पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025 आपके लिए एक बेहतरीन मौका है। इस योजना का मकसद ग्रामीण युवाओं, किसानों और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है।

सरकार की इस योजना के तहत पोल्ट्री फार्म (मुर्गी पालन यूनिट) शुरू करने के लिए 9 लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है। इसके साथ ही लाभार्थियों को 25% से 33% तक की सब्सिडी भी दी जाएगी। एससी-एसटी वर्ग को 33% और सामान्य वर्ग को 25% सब्सिडी मिलेगी। यह सब्सिडी सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी। लोन की अवधि 5 साल की होगी और शुरुआती 6 महीने तक EMI नहीं देनी होगी।

कौन ले सकता है लोन?

आवेदक भारत का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसकी उम्र कम से कम 18 साल हो।

आवेदक के पास कम से कम 3 एकड़ जमीन या पोल्ट्री फार्म की वैध भूमि होनी चाहिए।

आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक, आय और जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो), भूमि के कागज, पोल्ट्री प्रोजेक्ट रिपोर्ट और पंचायत/स्थानीय निकाय से अनुमति जैसे दस्तावेज जरूरी हैं।

ये भी पढ़ें - लगातार बारिश ने डुबो दी अगेती सब्ज़ी की खेती, लागत निकालना भी मुश्किल

कहाँ मिलेगा लोन?
यह योजना सरकारी और निजी दोनों बैंकों के जरिए लागू की जा रही है। इसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, आईडीबीआई, बैंक ऑफ इंडिया और फेडरल बैंक जैसे बैंक शामिल हैं।

कैसे करें आवेदन?

ऑफलाइन: नजदीकी बैंक शाखा से फॉर्म लेकर भरें और जरूरी दस्तावेजों के साथ जमा करें।

ऑनलाइन: संबंधित बैंक या नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।
दस्तावेजों की जांच के बाद पात्र आवेदकों के बैंक खाते में लोन की राशि सीधे ट्रांसफर कर दी जाएगी।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— पोल्ट्री फार्म लोन योजना 2025: 9 लाख तक लोन और 33% सब्सिडी का मौका

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
agriculture newskheti kisaniNews Potlipoultry farmPoultry Farm Loan Scheme 2025subsidyखेती किसानीपोल्ट्री फार्म
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

बैलों को आश्रम में रखने को मजबूर किसान
पशुपालन

कम बारिश के कारण किसानों की बढ़ी परेशानी, बैलों को आश्रम में रखने को मजबूर किसान

किसानों का कहना है कि बैल उनके लिए केवल पशु नहीं, बल्कि खेती में वर्षों से साथ निभाने वाले साथी रहे हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में चारे, पानी और रखरखाव का बढ़ता खर्च वहन करना कठिन हो गया है।

News Potli·07 Oct 2026
नंदिनी दूध पर बड़ा फैसला, ₹8 तक बढ़ सकती है कीमत
पशुपालन

नंदिनी दूध पर बड़ा फैसला, ₹8 तक बढ़ सकती है कीमत

दूध उत्पादक संघों ने पहले 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की मांग की थी। उनका कहना है कि पशु चारा, दवाइयों, परिवहन और पैकेजिंग का खर्च बढ़ने से दूध उत्पादन की लागत बढ़ गई है। सूखे के कारण चारे की कमी ने डेयरी किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।

Pooja Rai·07 Oct 2026
टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित
पशुपालन

टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित

ICAR-CMFRI के मुताबिक, मछली को खाने से पहले उसकी सफाई और अंदरूनी हिस्से को ठीक से निकालना जरूरी है। मछली को अच्छी तरह साफ करने के बाद उसे सही तरीके से पकाना भी उतना ही जरूरी है।

News Potli·28 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs