News Potli
न्यूज़ पोटलीभारत के किसानों और गाँवों की आवाज़
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
News Potli
  • खेती किसानी
  • एग्री बुलेटिन
  • मौसम बेमौसम
  • पशुपालन
  • इंटरव्यू
  • बाज़ार
  • ग्राउन्ड रिपोर्ट्स
  • कमाई वाली बात
Share
WhatsAppFacebookX / Twitter
  1. Home
  2. पशुपालन
  3. बिहार सरकार दुधारू पशुओं के बीमा के लिए दे रही 75 प्रतिशत की सब्सिडी
पशुपालन

बिहार सरकार दुधारू पशुओं के बीमा के लिए दे रही 75 प्रतिशत की सब्सिडी

ग्रामीण क्षेत्रों में किसान या पशुपालक जो गाय-भैंस पालते हैं, उनकी आय का स्रोत यही पशु होते हैं। ऐसे में अगर पशुओं की बीमारी के कारण मौत हो जाती है तो पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।लेकिन अब

Pooja Rai

Pooja Rai·01 Apr 2025· 2 min read

बिहार सरकार दुधारू पशुओं के बीमा के लिए दे रही 75 प्रतिशत की सब्सिडी

बिहार सरकार दुधारू पशुओं के बीमा के लिए दे रही 75 प्रतिशत की सब्सिडी

ग्रामीण क्षेत्रों में किसान या पशुपालक जो गाय-भैंस पालते हैं, उनकी आय का स्रोत यही पशु होते हैं। ऐसे में अगर पशुओं की बीमारी के कारण मौत हो जाती है तो पशुपालकों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।लेकिन अब इस समस्या के समाधान के लिए बिहार सरकार ने 'दुधारू पशु बीमा योजना' शुरू की है। इस योजना के तहत पशुपालकों को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार पशु बीमा पर सब्सिडी देती है, ताकि पशुपालक चंद रुपए देकर अपने दुधारू पशुओं का बीमा करा सकें।

इस योजना का उद्देश्य सभी वर्ग के पशुपालकों के दुधारू पशुओं की बीमा कर गंभीर बीमारी जैसे लम्पी त्वचा रोग, एच.एस.बी.क्यू और अन्य कारणों से मृत्यु होने की स्थिति में पशुपालकों को होने वाले आर्थिक क्षति के होने पर पशुधन बीमा से आर्थिक सुरक्षा देना है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था में सुधार लाना है। इस योजना में एक दुधारू पशु पर अधिकतम मूल्य 60,000 निर्धारित की गई है, जिस पर 3.5% की दर से बीमा की कुल राशि 2,100 रुपये होंगे। इसमें राज्य सरकार द्वारा 75% राशि 1,575 रुपये अनुदान के रूप में दिया जाएगा और बाकी 25% राशि 525 रुपये बीमा कंपनी को पशुपालकों द्वारा भुगतान किया जाएगा।

ये भी पढ़ें - ICRISAT का Plant Health Detector App, फसलों में कीटों, बीमारियों और पोषक तत्वों की कमी की तुरंत करेगा पहचान

दुधारू पशुओं का बीमा 1 वर्ष के लिए किया जाएगा
योजना के तहत दुग्ध उत्पादक सहयोग समिति के सदस्यों के दुधारू पशुओं का बीमा में वरीयता दिया जाएगा। इस योजना के तहत वैसे दुधारू पशुओं का बीमा कराया जाएगा, जो स्वस्थ हो और पशु चिकित्सक द्वारा स्वास्थ्य प्रमाण पत्र जारी किया गया हो। योजना का कार्यान्वयन राज्य के सभी जिलों में जिला के जिला गव्य विकास पदाधिकारी/ संबद्ध जिला के जिला गव्य विकास पदाधिकारी द्वारा किया जाएगा।

बीमा कंपनी द्वारा दुधारू पशुओं का बीमा 1 वर्ष के लिए किया जाएगा। बीमा कंपनी द्वारा दुधारू पशुओं में डाटा ईयर टैग लगाया जाएगा, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी लाभुक की होगी। इच्छुक आवेदकों द्वारा दुधारू पशु की बीमा कराने के लिए अपना आवेदन गव्य विकास निदेशायल की वेबसाइट dairy.bihar.gov.in पर ऑनलाइन किया जाएगा।

ये देखें -

News Potli.
Clip & Share
“

— बिहार सरकार दुधारू पशुओं के बीमा के लिए दे रही 75 प्रतिशत की सब्सिडी

newspotli.comIndia's #1 Rural Journalism Platform
'दुधारू पशु बीमा योजना'agriculture newsbihardairy businesskheti kisaniNews Potliखेती किसानीपशु बीमा
Pooja Rai

About the Author

Pooja Rai

सभी लेख देखें
Related Coverage

और पढ़ें

बैलों को आश्रम में रखने को मजबूर किसान
पशुपालन

कम बारिश के कारण किसानों की बढ़ी परेशानी, बैलों को आश्रम में रखने को मजबूर किसान

किसानों का कहना है कि बैल उनके लिए केवल पशु नहीं, बल्कि खेती में वर्षों से साथ निभाने वाले साथी रहे हैं। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में चारे, पानी और रखरखाव का बढ़ता खर्च वहन करना कठिन हो गया है।

News Potli·07 Oct 2026
नंदिनी दूध पर बड़ा फैसला, ₹8 तक बढ़ सकती है कीमत
पशुपालन

नंदिनी दूध पर बड़ा फैसला, ₹8 तक बढ़ सकती है कीमत

दूध उत्पादक संघों ने पहले 8 से 10 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ोतरी की मांग की थी। उनका कहना है कि पशु चारा, दवाइयों, परिवहन और पैकेजिंग का खर्च बढ़ने से दूध उत्पादन की लागत बढ़ गई है। सूखे के कारण चारे की कमी ने डेयरी किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है।

Pooja Rai·07 Oct 2026
टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित
पशुपालन

टूना मछली खाने से घबराने की जरूरत नहीं, ICAR-CMFRI ने बताया सुरक्षित

ICAR-CMFRI के मुताबिक, मछली को खाने से पहले उसकी सफाई और अंदरूनी हिस्से को ठीक से निकालना जरूरी है। मछली को अच्छी तरह साफ करने के बाद उसे सही तरीके से पकाना भी उतना ही जरूरी है।

News Potli·28 Sep 2026
News Potli

न्यूज़ पोटली

भारत के गाँव और किसान की आवाज़

Platform

  • About Us
  • Our Team
  • Pitch Your Story
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms of Service

Contact Us

© 2026 News Potli. All rights reserved.

Crafted byBuildRocket LabsBuildRocket Labs